सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Pramod Kumar

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद क्या है, पूजा स्थल कानून क्या है, बनारस भी अयोध्या के राह पर

आधार कार्ड में बदलाव, जाने आधार कार्ड के बारे में क्या बदलाव हुआ !

अब आधार कार्ड में पति या पिता का जिक्र नहीं अब लिखा जाएगा " केयर ऑफ " आधार कार्ड  अब रिश्तो को जाहिर करने वाला दस्तावेज नहीं रहा गया है अब यह  केवल आपकी विशिष्ट पहचान का माध्यम भर रह गया है । • अब आधार कार्ड में पति या पिता का जिक्र नहीं उसकी जगह "केयर आफ "दर्जा हगा । •नाम और पता देकर भी बनवाया जा सकेगा आधार कार्ड अनाथो को होगी आसानी :- अब सिर्फ नाम और पता देकर भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है आधार कार्ड में इस बदलाव से अब वे लोग भी आधार कार्ड बनवा  सकेंगे जो अनाथ हैं या फिर जिनका दुनिया में कोई नहीं है। आधार कार्ड के बारे में विशेष जानकारियां :- • आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया  जाने वाला पहचान पत्र है इसमें 12 अंकों की एक संख्या छिपी होती है । जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है । •यह संख्या भारत में कहीं भी, व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होगा । •भारतीय डाक द्वारा प्राप्त और UIDAI की बेवसाइट से डाउनलोड किया गया E-आधार दोनों ही समान रूप से मान्य है। •कोई भी व्यक्ति आधार के लिए नामांकन करवा सकता है बशर्ते वह भारत का निवासी...

राजकीय पशु और पक्षी :- लद्दाख

  राजकीय पशु :- हिम तेंदुआ जम्मू कश्मीर राज्य के विघटन के 2 वर्ष बाद लद्दाख ने अपना राजकीय पशु और राजकीय पक्षी की घोषणा की है। जिसमें हिम तेंदुआ  (राजकीय पशु ) और ब्लैक  - नेक्ड  क्रेन (   काली गर्दन वाला सारस) को राजकीय पक्षी के रूप में अपनाया है, इससे  पहले जम्मू कश्मीर और लद्दाख दोनों ही राज्य के लिए हंगुल राजकीय पशु और क्रेन राजकीय पक्षी था। चुकी क्रेन लद्दाख के चांग थाग इलाके में ही पाया जाता है जिससे इसे लद्दाख में राजकीय पक्षी की पहचान मिल गई है। हिम तेंदुआ का परिस्थितिकी महत्व एवं लद्दाख की भौगोलिक विशेषताएं :- हिम तेंदुआ ( पैंथेरा यूनिया ) खाद्य श्रृंखला शीर्ष शिकारी के रूप में अपनी स्थिति के कारण उस  पर्वतीय परिस्थितिक तंत्र  के स्वास्थ्य के संकेतक के तौर पर कार्य करते हैं जिसमें वो रहते हैं।  आवास :- मध्य और दक्षिणी एशिया के पर्वतीय क्षेत्र। भारत में उनकी भौगोलिक सीमा में शामिल क्षेत्र :- जम्मू कश्मीर , लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश । •विश्व की हिम तेंदुआ  राजधानी :- हेमिस नेशनल पार्क ( भा...

रमन मैग्सेसे पुरस्कार :- 2021 किसे दिया गया ?

  रमन मैग्सेसे पुरस्कार 2021 हाल ही में बांग्लादेशी वैक्सीन वैज्ञानिक डॉक्टर फिरदौसी कादरी को रमन मैग्सेसे पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया । उन्हें यह पुरस्कार वैज्ञानिक पेशे के प्रति आजीवन समर्पण और वैक्सीन के विकास में उनके अथक योगदान के लिए दिया गया। बता दें कि यह रेमन मैग्सेसे पुरस्कारो का 63 वा संस्करण है। इसे एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार कुल 5 लोगों को दिया गया है जिसमें अन्य चार व्यक्ति हैं :- पाकिस्तान :- मोहम्मद अमजद साकिब, जिन्होंने पाकिस्तान में सबसे बड़े माइक्रोफाइनेंस संस्थानों में से एक की स्थापना की है। राबर्टो बैलोन : - एक फिलिपिनो मछुआरे और समुदायिक पर्यावरणविद। स्टीवन मुंशी :- मानवीय कार्यों और शरणार्थी सहायता के लिए, दक्षिण - पूर्व एशिया से । वॉच डॉक :- इंडोनेशियाई वृत्तचित्र निर्माता । रमन मैग्सेसे पुरस्कार के बारे में  कुछ महत्वपूर्ण बिंदु :- हर साल 31 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर यह पुरस्कार दिए जाते हैं हालांकि 2020 में कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया था । रमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्तकर्ता प्रथ...

मुफ्त पानी योजना शुरू करने वाला पहला राज्य बना गोवा

 Q. किस राज्य ने मुफ्त पानी योजना शुरू की है ? Ans.   गोवा बना मुफ्त पानी योजना शुरू करने वाला पहला राज्य । गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज यानी 1 सितंबर 2021 से लोगों को मुफ्त पानी देने की घोषणा की है। इसके साथ ही गोवा अपने नागरिकों को मुफ्त पानी मुहैया कराने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। • राज्य में " पानी बचाओ मुफ्त पानी पाने के लिए" योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रति माह 16,000 लीटर पानी मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।पानी बचाओ पानी के लिए   • मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि छोटे व्यवसायी और रेस्तरां को औद्योगिक से वाणिज्य खंड में स्थानांतरित किया जाएगा जिससे वह भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। • बता दें कि गोवा क्षेत्रफल ( 3,702 वर्ग किलोमीटर ) के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य है। • गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा वर्ष 1987 में दिया गया था। • गोवा एकमात्र राज्य है जहां समान सिविल संहिता लागू है  <head><script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7938691069966012"      cro...

टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना ( TOPS ) :-जाने क्यों भारत में पदकों की संख्या ज्यादा रही है ।

टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना  टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना       ( TOPS )             target  Olympic podium   scheme. वर्तमान में टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना की शुरुआत सितंबर 2014 में राष्ट्रीय खेल विकास कोष  ( national sports development fund -NSDF ) के तहत हुई थी। इसका लक्ष्य ओलंपिक खेलों में पदक जीतने की संभावना रखने वाले एथलीटों की पहचान कर उन्हें ओलंपिक की तैयारी के लिए समर्थन तथा सहायता देना है। वर्ष 2018 में स्कीम में कुछ बदलाव किया गया और कोर ग्रुप के एथलीटों को 50,000 महीना भत्ता और वही डेवलपमेंट ग्रुप को ₹25000 महीना भत्ता दिया जाने लगा। वर्तमान में कोर ग्रुप में 162 एथलीट और हाकी टीम तथा तथा डेवलपमेंट ग्रुप में 254 एथलीट को शामिल किया गया है। इस स्कीम के तहत खिलाड़ियों को टॉप के कोच से प्रशिक्षण दिलाया जाता है तथा खेलों में प्रयोग होने वाले उपकरणों की खरीद में मदद की जाती है। ओलंपिक तथा पैरालपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आर्थिक मदद भी दी जाती है । ऐसे खेल जिसमें भारत की ओलंपिक में पदक जीतने की स...

राष्ट्रीय पोषण मिशन-एक अभियान ( सही पोषण - देश रोशन )

  राष्ट्रीय पोषण मिशन :- एक अभियान ( सही पोषण- देश रोशन) ✓ 8 मार्च 2018 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान के झुन्झुनू से प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने पोषण अभियान समग्र ( पोषण के लिए प्रधानमंत्री की व्यापक योजना ) की शुरुआत की थी। ✓ तब से प्रत्येक वर्ष सितंबर माह को पूरे देश में पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। ✓ इस वर्ष  ' आजादी का अमृत महोत्सव ' के एक अंग के रूप में सुधार और समेकित  दृष्टिकोण के लिए पूरे माह  को 4 सप्ताहिक विषयों में विभाजित किया गया है । प्रथम सप्ताह :-" पोषण वाटिका " के रूप में पौधारोपण                                 की गतिविधियां दूसरा सप्ताह :- पोषण के लिए योग और आयुष । तीसरा सप्ताह :- उच्च दबाव वाले जिलों के आंगनवाड़ी लाभार्थियों को क्षेत्रीय पोषण कीट का वितरण । चौथा सप्ताह :- गंभीर तीव्र कुपोषण वाले बच्चों की पहचान और पौष्टिक भोजन का वितरण।  ✓     इस कार्यक्रम के दौरान सभी राज्यों केंद्र शासित      ...

सुमित अंतिल :- टोक्यो पैरालंपिक जैवलिन थ्रो मैं जीता गोल्ड मेडल

Q. कौन है सुमित अंतिल ? :-सुमित अंतिल सोनीपत हरियाणा के रहने वाले हैं।  भाला फेंक खिलाड़ी हैं ।   सुमित अंतिल ने रचा इतिहास टोक्यो पैरालंपिक जैवलिन थ्रो स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल। सुमित अंतिल भाला फेंक खिलाड़ी है और इनका निवास सोनीपत हरियाणा में है। ✓ सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 जैवलिन थ्रो में  68.55 मीटर के साथ विश्व रिकॉर्ड के साथ पुरुषों की भाला F64 स्पर्धा जीतकर टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत का दूसरा गोल्ड पदक जीता । ✓ आज का दिन भारत के लिए बहुत शानदार रहा आज भारत को कई पदक मिले। प्रधानमंत्री मोदी सहित अनेक लोगों ने खिलाड़ियों को  जीत की बधाई दी हैं ।   भारत के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहा :- ✓  एक ही दिन  दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है इससे पहले कभी भी भारत ने एक ही दिन दो स्वर्ण पदक नहीं जीता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा :- पैरालंपिक में हमारे एथलीट चमकते रहेंगे सुमित अंतिल के रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन पर देश को गर्व है सुमित को  प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई । साथ ही उन...