नरेंद्र मोदी को मिले उपहार की ई- नीलामी करेगा संस्कृत मंत्रालय । केंद्रीय संस्कृत मंत्रालय पीएम नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी करने जा रहा है। इसमें स्मृति चिन्हों में पदक जीतने वाले ओलंपियन और पैरालंपियन के स्पोर्ट्स गियर और उपकरण, अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिकृति, चारधाम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, मॉडल, मूर्तियां, पेंटिंग्स,अंग वस्त्र आदि शामिल हैं। इच्छुक व्यक्ति या संगठन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच वेबसाइट. https://pmmementos.gov.in के माध्यम से नीलामी में भाग ले सकते हैं। ई- नीलामी से प्राप्त धनराशि नमामि गंगे प्रोजेक्ट में दी जाएगी। आपको बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस भी है। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को वडनगर गुजरात में हुआ था और इस बार 71वा जन्मदिन मनाया जा रहा है। यह अगले 3 सप्ताह तक अलग-अलग सामाजिक कार्य संचालित किए जाएंगेे। इसकी शुरुआत रक्तदान शिविर से शुरू होगी जिसका उद्घाटन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस अवसर पर एक फोटो प्रदर्शनी का भी आ...
daily Hindustan news . Sarkari Yojana. Government scheme. Current news. अन्य महत्वपूर्ण घटना ।