राष्ट्रीय पोषण मिशन :- एक अभियान ( सही पोषण- देश रोशन)
✓ 8 मार्च 2018 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान के झुन्झुनू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोषण अभियान समग्र ( पोषण के लिए प्रधानमंत्री की व्यापक योजना ) की शुरुआत की थी।
✓ तब से प्रत्येक वर्ष सितंबर माह को पूरे देश में पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।
✓ इस वर्ष ' आजादी का अमृत महोत्सव ' के एक अंग के रूप में सुधार और समेकित दृष्टिकोण के लिए पूरे माह को 4 सप्ताहिक विषयों में विभाजित किया गया है ।
प्रथम सप्ताह :-" पोषण वाटिका "के रूप में पौधारोपण की गतिविधियां
दूसरा सप्ताह :-पोषण के लिए योग और आयुष ।
तीसरा सप्ताह :-उच्च दबाव वाले जिलों के आंगनवाड़ी लाभार्थियों को क्षेत्रीय पोषण कीट का वितरण ।
चौथा सप्ताह :-गंभीर तीव्र कुपोषण वाले बच्चों की पहचान और पौष्टिक भोजन का वितरण।
✓ इस कार्यक्रम के दौरान सभी राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों में जमीनी स्तर पर पोषण जागरूकता संबंधी गतिविधियां चलाई जाएंगे ।
✓ इस दौरान ( 6 वर्ष से कम आयु ) के बच्चों के लिए ऊंचाई और वजन मापने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
✓ साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक भोजन की जानकारी को सामने लाने के लिए स्लोगन लेखन और खाना पकाने की विधि की प्रतियोगिता होगी।
✓ बता दे कि 'पोषण अभियान ' बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है।
<head><script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7938691069966012"
crossorigin="anonymous"></script></head>

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें