औकुस क्या है ? चलिए जानते हैं विस्तार से , इसकी जरूरत क्यों पड़ी, इसकी उपयोगिता क्या है, यह कैसे कार्य करता है ? ( AUKUS )
AUKUS औकुस (एयूकेयूएस ) क्या है ?
औकुस का गठन :-15 सितंबर 2021
प्रकार :- सैन्य गठबंधन
प्रायोजन :- सामूहिक सुरक्षा
क्षेत्र :- पैसिफि़क रिम
AUKUS ( ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका का संक्षिप्त नाम ) एक त्रिपक्षीय सुरक्षा संधि है ।
संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंग्डम प्रशांत क्षेत्र मेंं पश्चिमी सैन्य उपस्थिति को जोड़ते हुए परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों को विकसित करने और तैनात करने में ऑस्ट्रेलिया की मदद करेंगे ।
समझौते में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर - क्वांटम टेक्नोलॉजी, अंडरवाटर सिस्टम और लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमता जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
यह घोषणा सीधे तौर पर भारत के सुरक्षा चक्र को भी मजबूत करेगा ।
क्योंकि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक गठजोड़ मजबूत बनते जा रहे हैं चूंकि ये दोनों देश क्वाड संगठन के भी सदस्य हैं ।
ऑस्ट्रेलिया ने इस संगठन को लेकर सारी जानकारी भारत को भी उच्चस्तर पर उपलब्ध कराई है।
भारत और जापान नहीं बनेंगे नए त्रिपक्षीय गठबंधन का हिस्सा ।
अमेरिका ने अभी हाल ही में बने औकुस गठबंधन में इन दोनों ही देशों को शामिल करने की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया।
ज्ञात हो कि हिंद प्रशांत सुरक्षा के लिए 4 देशों भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका का संगठन जिसे क्वाड कह जाता है
का गठन किया गया है।
<head><script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7938691069966012"
crossorigin="anonymous"></script></head>
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें