✓ भारत की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस सम्मेलन को संबोधित किया।
✓ इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा और
कौशल को बढ़ाना, महिलाओं में नेतृत्व प्रतिनिधित्व को बढना और महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और लिंग आधारित हिंसा से निपटने की नीतियों पर बल देना था।
✓ इस दौरान केंद्रीय मंत्री नेे आपसी सहयोग के माध्यम से
लैंगिक एवं महिला केंद्रित मुद्दों को संबोधित करने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया ।
✓ इस दौरान लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भारत सरकार द्वारा किए गए कार्यों की भी चर्चा की गई।
✓ इस सम्मेलन में दो विशिष्ट क्षेत्रों की चर्चा की गई।
1-एसटीईएम, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता और पर्यावरण एवं निरंतरता ।
2-श्रम और आर्थिक सशक्तिकरण और वर्क-लाइफ बैलेंस
✓ इसके अलावा इस सम्मेलन में अन्य जी20 अन्य कार्य धाराओं जैसे women20, इंगेजमेंट ग्रुप, और जी20 एम्पावर गठबंधन के लिंग - संबंधित परिणामों पर भी विचार किया गया ।
<head><script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7938691069966012"
crossorigin="anonymous"></script></head>


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें